महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक फैले 4.5 करोड़ रुपये (912 किलो) के गांजा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना / ‘मास्टरमाइंड’ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार।
उमावाणी न्यूज
🟪 कार्यालय पुलिस अधीक्षक, महासमुंद (छत्तीसगढ़)
🟦 दिनांक 19.06.2026
महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी उड़ीसा से उत्तर प्रदेश तक फैले 4.5 करोड़ रुपये (912 किलो) के गांजा तस्करी नेटवर्क का मुख्य सरगना / ‘मास्टरमाइंड’ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार।
⚫ सफेदपोश माफिया का पर्दाफाश, आरोपी विनय शर्मा शामली उत्तरप्रदेश सहित, आंध्रप्रदेश राज्य में 10 से अधिक शराब ठेकों का मालिक है, जिसकी आड़ में वह नशे का अंतरराज्यीय कारोबार चला रहा था।
⚫शराब, भांग और गांजा व्यापार का सरगना है आरोपी विनय शर्मा
⚫कंधमाल (उड़ीसा) से शामली (उत्तरप्रदेश) ले जाया जा रहा था गांजा।
⚫ उक्त प्रकरण में कच्चे केले की आड़ में, आयशर ट्रक (AP 39 TT 4556) में 29 बोरियों में छिपाकर और फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 DJ 8517, UP 93 CT 8365) का इस्तेमाल कर की जा रही थी गांजा की तस्करी।
⚫ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) तथा अन्य सुसंगत धाराओं 336(2), 338, 340 BNS के तहत थाना बसना में अपराध है पंजीबद्ध।
⚫ थाना बसना एवं एएनटीएफ महासमुंद पुलिस ने किया पूरा नेटवर्क ध्वस्त।
⚫गांजा सप्लायर (रमाकांत व बबलू- ओडिशा), मुख्य बिचौलिया (रामजी ठाकुर) और कैरियर (अब्दुल नईम- झारखंड) पूर्व में ही किए जा चुके हैं गिरफ्तार।*
⚫ महासमुंद पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी को शामली (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर 04 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया जा रहा है।
⚫ तकनीकी विवेचना- व्हाट्सएप और गूगल डेटा के सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण एवं वैज्ञानिक विवेचना ने खोला मास्टरमाइंड का राज।
⚫ जिला महासमुंद पुलिस की एंड-टू-एंड’ स्ट्राइक- वर्ष 2026 में अब-तक दर्ज कुल 110 एनडीपीएस प्रकरणों में से 65 मामलों में ‘सोर्स से डेस्टिनेशन’ तक की गई है कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा ‘सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक’ (बेचने वाले से लेकर मुख्य खरीदार तक) यानी ‘एंड-टू-एंड’ कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना बसना के अपराध क्रमांक 197/2026 (धारा 20(B)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 336(2), 338, 340 बीएनएस) के तहत पुलिस ने सिंडिकेट के मुख्य सरगना और नशा माफिया विनय शर्मा उर्फ पंडित जी को उत्तर प्रदेश के शामली (झिंझाना) से दिनांक 17-06-2026 को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 17/04/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी कर एक आयशर माल वाहक वाहन (AP 39 TT 4556) को पकड़ा गया था। पुलिस को चकमा देने हेतु इसमें कच्चे केले के नीचे 29 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 912.760 किलो अवैध गांजा (कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये) जब्त किया गया था। इस दौरान 04 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई थीं। यह विशाल खेप ओडिशा के कंधमाल से लोड कर उत्तर प्रदेश के शामली में आरोपी विनय शर्मा के पास पहुंचाई जा रही थी।
विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं मास्टरमाइंड रामजी ठाकुर के मेमोरेडम, मोबाइल के सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण से यह स्पष्ट हो गया था कि इस पूरे कारोबार का मुख्य रिसीवर और फायनेंसर विनय शर्मा है। उसकी गिरफ्तारी हेतु थाना बसना से एक विशेष पुलिस टीम शामली (उत्तर प्रदेश) भेजी गई। जांच पुलिस टीम द्वारा आरोपी विनय शर्मा पिता संतोष शर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी कुलमाली, जिला शामली, उत्तरप्रदेश) को दिनांक 17-06-2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से शराब, भांग और गांजे के अवैध व्यापार का बड़ा सरगना है, जो कई राज्यों में 10 से अधिक शराब ठेकों की आड़ में यह अंतरराज्यीय कारोबार चलाता था। इस मामले में ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर रमाकांत बेहरा और बबलू नायक, खेप की व्यवस्था करने वाले मुख्य बिचौलिए राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर तथा माल वाहक वाहन के चालक अब्दुल नईम को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी विनय शर्मा पिता संतोष शर्मा (उम्र 50, निवासी कुलमाली, जिला शामली, उत्तरप्रदेश) को थाना बसना की पुलिस टीम द्वारा शामली (झिंझाना) में गिरफ्तार करने के उपरांत माननीय न्यायालय शामली (उत्तर प्रदेश) के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत कराया गया है तथा उसे महासमुन्द लाया जा रहा है।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी:
1- विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी पिता संतोष शर्मा, उम्र 50 वर्ष (मुख्य रिसीवर एवं सरगना), निवासी निवासी ग्राम कुलमाली, थाना बाबरी जिला शामली(उत्तर प्रदेश)।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
1- अब्दुल नईम निवासी झारखंड (कैरियर/वाहन चालक), (दिनांक 17/04/2026)।
2- राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर (मुख्य बिचौलिया)। (दिनांक 24/04/2026)।
3- रमाकांत बेहरा, निवासी कर्णीबेड़ा, जिला कंधमाल, ओडिशा (गांजा सप्लायर)। (दिनांक 24/04/2026)।
4- बबलू नायक निवासी कर्णीबेड़ा, जिला कंधमाल, ओडिशा (गांजा सप्लायर)। (दिनांक 14/05/2026)।
पूर्व में जप्त सम्पत्ती: ( दिनांक 17.04.2026)
(01) 912.760 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)।
(02) घटना में प्रयुक्त 04 फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 DJ 8517, UP 93 CT 8365 आदि)।
(03) एक आयशर प्रो 2059 माल वाहक वाहन (AP 39 TT 4556)।
पूर्व में जप्त सम्पत्ती की अनुमानित कीमत लगभग 04 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपये



