
उमावाणी न्यूज
रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा “,,Egyptian Secret Soiree” का भव्य आयोजन
रोटरी क्लब का रायपुर ऐलिगेंस द्वारा मिस्र(Egyptian theme ) पर आधारित एक अनूठे एवं आकर्षक कार्यक्रम “Egyptian Secret soiree” का सफल आयोजन 19 जून को एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिस्र की संस्कृति कला एवं शाही परंपराओं की झलक प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम मे सभी सदस्यों ने सफेद परिधान एवं सुनहरे आभूषणों का पालन करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढाई । इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां, थीम आधारित खेल, संगीत, फोटोग्राफी एवं आपसी संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए गए । सदस्यों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया ।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका गुप्ता ने कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं संस्कृतिक कार्यक्रम सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द ,मित्रता एवं क्लब भावना को और भी अधिक मजबूत बनाते हैं।
सचिव रोटेरियन डॉ स्वाति अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम की चेयरपर्सन रोटेरियन मेघा अग्रवाल ने थीम आधारित आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का समापन उत्साह, उल्लास और यादगार पलों के साथ हुआ और सभी सदस्यों ने इसे एक शानदार एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया।


