featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ;रेलवे प्रशासन ने 25 जून से 29 जून के बीच कई ट्रेनों को रद्द की

रायपुर। छत्तीसगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रेलवे प्रशासन ने 25 जून से 29 जून 2026 के बीच कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया है। इससे रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द निर्णय निपनिया-भाटापारा सेक्शन में चल रहे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण लिया गया है। इस दौरान रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। सुरक्षा और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द सूचना के मुताबिक रायपुर-बिलासपुर, गेवरा रोड, कोरबा और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लेने की सलाह दी गई है। रेलवे ने कहा है कि यात्रा शुरू करने से पहले ऑनलाइन या रेलवे हेल्पलाइन से जानकारी जरूर प्राप्त करें।
10 ट्रेनें रद्द
छत्तीसगढ़ ट्रेन रद्द सूची में कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। 28 जून को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर, गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर और बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेंगी।
इसके अलावा 25 और 28 जून को रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर तथा रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर भी नहीं चलेगी। वहीं 26 और 29 जून को गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, इतवारी-रायपुर पैसेंजर और रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।28 जून को कोरबा-रायपुर पैसेंजर ट्रेन भी पूरी तरह रद्द कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button