
➡️नवीन थाना सिलतरा का शुभारंभ,
➡️क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा का लाभ
➡️श्री राजेंद्र सिंह कंवर होंगे थाना सिलतरा के प्रथम थाना प्रभारी l

पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा का उन्नयन कर थाना सिलतरा का औपचारिक रूप से प्रारम्भ किया गया, ज्ञात हो कि पूर्व मे थाना धरसींवा अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा किराये क़े भवन में संचालित था।आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज थाना सिलतरा का औपचारिक रूप से रायपुर( ग्रामीण )पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव क़े द्वारा प्रारम्भ किया गया

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (माना ) श्री लम्बोदर पटेल, थाना प्रभारी धरसींवा श्री राजेंद्र दीवान एवं थाना धरसींवा,थाना सिलतरा व चौकी सिलयारी के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे


