उमावाणी न्यूज


- रायपुर में मानसून की पहली ही झमाझम बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। मेन रोड से लेकर कई वार्ड के बस्तियों की नालियां चोक


- होने की वजह से सड़को पर पानी लबालब हो गया है और वाहनों के पहिए पूरी तरह डूबे इंजन भी पूरी तरह डूबकर निकले। सबसे बदतर स्थिति रामसागरपारा पारा शिव नगर बजरंग नगर जलभराव रात में ही हो गया लोगो के घरों में पानी घुस गया बिजली गुल होना आम बात है सोये लोग जमीन से उठकर रात भर पानी घरो से बाल्टी में भरकर फेकते रहे कीड़े मकोड़े का डर होने से रात भर जागकर हांडी पारा बजरंग नगर वासी रेलवे स्टेशन के पास अंडरब्रिज की स्थिति और भी बदत्तर रही दोनो तरह से आवागमन रूक गया नगर निगम रायपुर मेयर मीनल चौबे ने सख्त आदेश दिया है सभी जोन अधिकारी से लेकर सभी टीम को फील्ड में जाकर हकीकत देखे और जहा सफाई की जरूरत हो तो तत्काल सफाई करवाकर वहा की स्थिति सही करे


