featureछत्तीसगढ़रायपुर

गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस

उमावाणी न्यूज

गुरुकुल महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

रायपुर, 27 जुलाई। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रोड, रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध पर आधारित शॉर्ट फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन से हुआ। इसके माध्यम से छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सेना के पराक्रम तथा राष्ट्ररक्षा के लिए दिए गए बलिदानों की जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली तथा कारगिल के अमर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सांध्या गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का साहस और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने छात्राओं से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

यह कार्यक्रम डॉ. रात्रि लहरी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. अमिता तेलंग तथा प्राध्यापकगण डॉ. सीमा चंद्राकर, डॉ सिमरन वर्मा ,डॉ. दीपशिखा शर्मा, डॉ. देवश्री वर्मा, डॉ. टीनू दुबे एवं डॉ. अनुराधा गुप्ता सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं “जय हिंद” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button