featureछत्तीसगढ़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 अड्डेबाज गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने, अड्डेबाजी, नशाखोरी और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आठ आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जबकि तीन फरार गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया, जिसमें चिन्हित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने नशाखोरी के आरोप में कारगिल चौक तिफरा निवासी 18 वर्षीय शेख अयान और तिफरा राम मंदिर के पास रहने वाले 19 वर्षीय उज्जवल कौशिक को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button