featureछत्तीसगढ़रायपुर

मां दंतेश्वरी मंदिर अखाड़ा के पहलवानों को किया वादा नागपंचमी पर पूरा किया,

उमावाणी न्यूज

महापौर मीनल चौबे ने नागपंचमी पर मां दंतेश्वरी मंदिर अखाड़ा के पहलवानों को किया वादा नागपंचमी पर पूरा किया, प्रसन्न होकर पहलवानों ने विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे जी  को दिया हार्दिक धन्यवाद
दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे.,सभापति सूर्यकांत राठौड़, ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर पार्षद कृष्णा सोनकर, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल सहित पहुंचकर अखाड़ा कुशालपुर के सुधार एवं उन्नयन हेतु नगर निगम की ओर से 9 लाख के नये विकास कार्य हेतु भूमिपूजन कर दी शानदार सौगात*
रायपुर – आज विधायक सुनील सोनी नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र राजधानी शहर में कुशालपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर स्थित मां दंतेश्वरी अखाड़ा पहुंचकर श्रावण शुक्ल पंचमी नागपंचमी के पावन पर्व पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । महापौर मीनल चौबे ने अखाड़ा के पहलवानो से नागपंचमी के दिन किया गया वादा नागपंचमी को आज पूरा कर दिया। जिससे नागपंचमी के दिन अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों एवं पहलवानो में प्रसन्नता व्याप्त हो गई एवंउन्होंने विधायक सुनील सोनी,महापौर श्रीमती मीनल चौबे को अखाडे के उन्नयन एवं आवश्यक सुधार कार्य हेतु नगर निगम सामान्य निधि से वार्ड 66 पंडित वामनराव लाखे वार्ड में स्वीकृत करवाकर कार्यारंभ भूमिपूजन कर करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया।
नगर निगम रायपुर की ओर से 9 लाख रू. की स्वीकृत लागत से मां दंतेश्वरी अखाड़ा कुशालपुर में अखाड़ा उन्नयन हेतु नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर ,ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं गणमान्यजनों सामाजिक कार्यकर्ताओं कुश्ती प्रेमी नागरिको की उपस्थिति में मां दंतेश्वरी अखाडा समिति पदाधिकारियों के साथ भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी।
नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल ने नगर निगम जोन 5 की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं सभापति श्री सूर्यकांत राठौड एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर को नागपंचमी पर्व पर मां दंतेश्वरी अखाडा पुरानी बस्ती में मरम्मत एवं उन्नयन का नवीन विकास कार्य भूमिपूजन कर प्रारंभ किये जाने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक को नवस्वीकृति अनुसार नगर निगम सामान्य मद अंतर्गत तत्काल मां दंतेश्वरी अखाडा पुरानी बस्ती में मरम्मत एवं उन्नयन का आवश्यक नवीन विकास कार्य प्रारंभ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आज श्रवण पंचमी नागपंचमी पर्व पर मां दंतेश्वरी अखाड़ा कुशालपुर में पहुंचकर रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, भाजपा ज़िलाध्यक्ष रमेश ठाकुर जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल एवं पंडित वामनराव लाखे वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर ने सभी नगरवासियों को श्रावण पंचमी नागपंचमी पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button