छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षो, आमजनों सहित छत्तीसगढ महतारी और भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं एवं आस पास झाडू लगाकर सफाई श्रमदान कर जन-जन को दिया सकारात्मक स्वच्छता संदेश

सेवा संकल्प अभियान 2026

रायपुर – आज सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री चंद्राकर, श्रीमती संजना हियाल, श्री संतोष साहू, श्री अमर गिदवानी, श्री खेमकुमार सेन, श्री भोला राम साहू, श्री अवतार सिंह बागल, जोन अध्यक्ष सर्वश्री मुरली शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह ठाकुर, सचिन बी. मेघानी सहित आमजनों, नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी,

कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जोन 4 की ओर से सेवा संकल्प अभियान 2026 दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 की विविध सकारात्मक गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए कलेक्टोरेट परिसर के सामने स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और उसके आस पास के क्षेत्र में और कलेक्टोरेट के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और उसके आस पास झाडू लगाकर सफाई श्रमदान करते हुए जन-जन को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया। एक माह तक रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम रायपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में महापौर, सभापति एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षो, पार्षदो, एल्डरमेनो के मार्गनिर्देशन में विविध सकारात्मक गतिविधियां जनता के मध्य संचालित की जायेंगी।

Related Articles

Back to top button