छत्तीसगढ़रायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत मेकाहारा पहुंचे विधायक पुरन्दर मिश्रा, मरीजों को बांटे फल

मेकाहारा में पुरन्दर मिश्रा ने मरीजों से की आत्मीय मुलाकात, फल वितरित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस

रायपुर। दिनांक – 17/09/2026 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में उपचाररत मरीजों को फल वितरित किए गए।

इस अवसर पर मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। फल वितरण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों में उत्साह और प्रसन्नता का भाव देखने को मिला।

उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने देश की प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। जरूरतमंदों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा करना ही इस अभियान की मूल भावना है। सेवा के माध्यम से जन्मदिवस को सार्थक बनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित यह सेवा अभियान इसी संकल्प को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता जी, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे जी, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र गंडेचा जी, श्री दलविंदर सिंह बेदी जी, श्री अनूप खेलकर जी, श्री सुधीर चौबे जी, श्री आकाश तिवारी जी, श्री महेश बघेल जी, श्री खगपति सोनी जी, श्री रोहित साहू जी एवं श्री राहुल यादव जी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button