

डीसीपी पश्चिम जोन, रायपुर
थाना डी.डी. नगर, रायपुर
दिनांक : 20.09.2026
पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को डी.डी. नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 588/2026, धारा 296, 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.09.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे शीतला पारा में पुराने विवाद को लेकर आरोपी राजप्रताप सिंह ठाकुर ने नीरज भोई से गाली-गलौज करते हुए चाकू से उसके सीने एवं बाएं पसली में वार कर घायल कर दिया। रिपोर्ट पर थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 588/2026, धारा 296, 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयास के बाद आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
राजप्रताप सिंह ठाकुर, पिता कैलाश सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी सत्यम विहार कॉलोनी, शीतला तालाब, रायपुर।