
उमावाणी न्यूज
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट
पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र, रायपुर
दिनांक – 21/09/2026
गणेशोत्सव एवं झांकी कार्यक्रम के मद्देनजर पश्चिम क्षेत्र पुलिस का विशेष अभियान
अभियान के तहत 181 व्यक्तियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
नशे के विरुद्ध कार्रवाई में 210 नग नशीली टेबलेट्स, 77 नग नशीले सिरप तथा 15.500 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त
अवैध शराब विक्रय करने वालो के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरणों में 51.16 बल्क लीटर शराब जप्त
असामाजिक तत्वों, बदमाशों एवं चाकूबाजों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही
सप्ताह भर चले अभियान में 13 चाकुबाज़ के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, 04 नारकोटिक्स एक्ट, 40 फरार वारंटियों, 18 आबकारी एक्ट एवं 104 व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही
गणेशोत्सव पर्व एवं आगमक झांकी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री रॉबिनसन गुड़िया (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, आबकारी एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई।
विगत एक सप्ताह में की गई
कुल कार्यवाहियों का संक्षिप्त सार
पश्चिम क्षेत्र के 09 थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत निम्नानुसार कार्यवाहियां की गईं। इनमें—
– स्थायी वारंट तामील – 07
– गिरफ्तारी वारंट तामील – 33
– आबकारी एक्ट – 18 प्रकरण में 51.16 बल्क लीटर शराब जप्त
– आर्म्स एक्ट – 13 प्रकरण
– एनडीपीएस एक्ट – 04 प्रकरण 06 व्यक्ति जप्ती 210 नग नशीली टेबलेट्स, 77 नग नशीले सिरप तथा 15.500 किलोग्राम गांजा-
– धारा 170 बीएनएसएस – 104 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
– गुंडा बदमाश चेकिंग – 57
– निगरानी बदमाश चेकिंग – 39
थाना-वार कार्यवाही
थाना न्यू राजेन्द्र नगर में 01 स्थायी वारंट एवं 03 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में चाकू जप्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 110 नग नशीली टेबलेट्स जप्त की गईं। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना टिकरापारा में 02 स्थायी वारंट एवं 03 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आबकारी एक्ट के तहत 05 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में चाकू जप्त किए गए। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 18 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
थाना मुजगहन में 09 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण में चाकू जप्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 15.500 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना पुरानी बस्ती में 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आबकारी एक्ट के तहत 01 प्रकरण में कार्रवाई की गई तथा आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण में चाकू जप्त किया गया। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 23 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना डीडी नगर में 02 स्थायी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आबकारी एक्ट के तहत 05 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 15 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना आमानाका में 04 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आबकारी एक्ट के तहत 05 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 04 प्रकरणों में चाकू जप्त किए गए। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना आज़ाद चौक में 04 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आबकारी एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 01 प्रकरण में चाकू जप्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 100 नग नशीली टेबलेट्स जप्त की गईं। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना सरस्वती नगर में 01 स्थायी वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 77 नग नशीले सिरप जप्त किए गए। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
थाना कबीर नगर में 01 स्थायी वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 02 प्रकरणों में चाकू जप्त किए गए। धारा 170 बीएनएसएस के तहत 04 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस की सतत निगरानी पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा आगामी गणेशोत्सव एवं झांकी कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों, झांकी स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा पूर्व से चिन्हित गुंडा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा चाकूबाजी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।