featurestateउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़धर्म - आध्यात्मरायपुर

महाविद्यालय का समाज सेवी संस्थाओं के साथ एमओयू

उमावाणी न्यूज

महाविद्यालय का समाज सेवी संस्थाओं के साथ एमओयू
डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जोशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी और पुरानी अंध श्रद्धा निवारण समिति के साथ अंध विश्वास के रोकथाम एवं जनजागृति फैलाने,वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता एवं विवेकपूर्ण सोच विकसित करने तथा समाज में व्याप्त अंधविश्वास एवं रुढ़िवादी मान्यताओं के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से डॉ दिनेश मिश्रा की उपस्थिति में महत्वपूर्ण एम ओ यू किया गया। इसी कड़ी में महाविद्यालय और महाकौशल कला परिषद के मध्य कार्यशालाओं,प्रशिक्षण, कार्यक्रमों,व्याख्यानों,कला प्रदर्शनी,सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में एम ओ यू किया गया।साथ ही महाकौशल कला परिषद के तत्वावधान में गांधी सेवा सप्ताह के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसका विषय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी था। दोनों एम ओ यू का उद्देश्य बताते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय आईक्यूएसी समन्वयक डॉ प्रीति श्रीवास्तव, डॉ रुपा सल्होत्रा विभागाध्यक्ष गणित विभाग,डॉ सीमा रानी प्रधान विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, डॉ निधि गुप्ता संयोजक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद,डॉ श्वेता अग्निवंशी, संयोजक रेड क्रॉस सोसायटी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button