मनोरंजन

वीकेंड के बाद आधे पर आ गिरी ‘लियो’ की कामई

लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर ‘लियो’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा हो भी क्यों ना थलापति विजय की हर फिल्म को उनके फैंस हाथों हाथ जो लेते हैं। फिल्म में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया है। विजय के साथ फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी अहम किरदार में हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उतना अच्छा कलेक्शन नहीं कर पा रही है, जितना इससे उम्मीद की गई थी। शुरू के करीब 6 दिनों तक तो लियो बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार की तरह दौड़ी, लेकिन उसके बाद कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली। वीकेंड में भी फिल्म के बिजनेस में उछाल देखने को मिला, लेकिन अब फिर से इसकी कमाई आधे से भी कम पर आ गिरी है। तो चलिए जानते हैं सोमवार को लियो कितना कलेक्शन कर सकती है…

वीकेंड के बाद फिर से लियो का हुआ बुरा हाल 
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ ने एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की जवान को भी पछाड़ दिया था। इसे देखकर अंदाजा लगाया गया कि ये मूवी इतिहास रच सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि ओपनिंग डे पर इसने 64.8 करोड़ रुपये की कमाई कर लोगों को हैरान कर दिया था। शनिवार को विजय की ‘लियो’ ने 15 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार यानी वीकेंड में इसकी कमाई  में काफी उछाल देखने को मिला। 11वें दिन लियो ने 16.64 करोड़ का बिजनेस किया। ये अभी रफ डाटा है। ऐसे में अब सबकी नजरें आज यानी सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 12वें दिन (सोमवार) को 6.39 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। आज की कमाई फैंस को काफी हैरान कर रही है। अगर ये आंकड़ा सही रहा तो फिल्म का बिजनेस 309.93 करोड़ हो जाएगा। बता दें कि विजय की ये फिल्म 250-300 करोड़ के बजट में बनी है।

डे वाइज देखें ‘लियो’ का कलेक्शन…  
1 दिन- 64.8 करोड़ रुपये
2 दिन: 34.25 करोड़ रुपये
3 दिन: 38.30 करोड़ रुपये
4 दिन: 39.80 करोड़ रुपये
5 दिन: 34.10 करोड़ रुपये
6 दिन: 30.70 करोड़ रुपये
7 दिन: 13.40 करोड़ रुपये
8 दिन:  8.90 करोड़ रुपये
9 दिन: 7.65 करोड़ रुपये
10 दिन: 15.00 करोड़ रुपये
11 दिन: 16.64 करोड़ रुपये
12 दिन: 6.39 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
लाइफटाइम कलेक्शन- 296.51 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

300 करोड़ क्लब में शामिल हुई लियो
लियो को IMDb पर 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को  हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई चेन्नई में की है। इस लिहाज से फिल्म के मेकर्स को 64 प्रतिशत हिस्सा चेन्नई से मिला है। इसके अलावा बेंगलुरु, मदुरई, कोयंबटूर और पॉन्डिचेरी से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, अब ये फिल्म 300 करोड़ क्लब में कदम रख चुकी है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या विजय की फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं।

Related Articles

Back to top button