featureछत्तीसगढ़रायपुर

वैकुंठ चतुर्दशी पर महादेव घाट में श्रद्धा और आस्था के साथ किया दीपदान

उमावाणी न्यूज

वैकुंठ चतुर्दशी पर महादेव घाट में श्रद्धा और आस्था के साथ किया दीपदान

रायपुर -: वैकुंठ चतुर्दशी के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी सहयोगियों द्वारा खारुन नदी के रायपुरा स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्त्व के महादेव घाट तट पर सायंकाल श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ दीपदान का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खारुन नदी के पवित्र तट पर दीप प्रज्वलित कर भगवान शिव एवं भगवान श्रीहरि विष्णु के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट की गई। दीपदान के माध्यम से समस्त जगत के कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति, सद्भाव एवं जनमानस के मंगल की कामना की गई। नदी तट पर प्रज्वलित दीपों की मनोहारी छटा ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव पं.श्रीकांत तिवारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव, सामाजिक एकजुटता एवं सनातन संस्कारों के प्रति समर्पण को मजबूत करते हैं। सामूहिक रूप से पर्वों एवं धार्मिक परंपराओं का निर्वहन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन विरासत से जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है।

आयोजन में श्रीमती संध्या उपाध्याय, सुश्री शिवन्या तिवारी, श्री विजय पाण्डेय, श्री उमाकांत तिवारी एवं श्री श्रीकांत तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी उपस्थित सहयोगियों ने श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्वलित कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।

Related Articles

Back to top button