व्यापार

शेयर खरीदने की लूट,100% चढ़ गया डिफेंस का शेयर, कंपनी को हुआ 61% का मुनाफा

डिफेंस सेक्टर की कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयर इन दिनों फोकस में हैं। शानदार सितंबर तिमाही नतीजों के बाद आज बुधवार को इस शेयर में तगड़ी तेजी देखी गई और इंट्रा डे में यह शेयर 1050 रुपये पर पहुंच गया। इधर, घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कोचीन शिपयार्ड पर अपनी रेटिंग को एक पायदान बढ़ाकर ‘सेल’ से ‘कम’ कर दिया है। कोटक ने कहा है कि स्टॉक अपने हालिया हाई से 20% और डाउनग्रेड के बाद से 10% रिकवर हुआ है।

चार दिन से बढ़ रहा यह शेयर
पिछले चार कारोबारी सेशन में कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में 13.5% की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को शेयर अपने पिछले बंद भाव ₹1,038.55 के मुकाबले 3% चढ़कर ₹1,073.30 के दिन के हाई पर पहुंच गया। मल्टीबैगर शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 100% चढ़ गया है। कोटक ने कहा कि सितंबर तिमाही के लिए, कोचीन शिपयार्ड ने चौतरफा सफलता की सूचना दी, क्योंकि जहाज निर्माण और जहाज मरम्मत में मजबूत निष्पादन को मजबूत मार्जिन प्रदर्शन से सहायता मिली।

मुनाफा 61 प्रतिशत बढ़ा
कोचिन शिपयार्ड का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 60.93 प्रतिशत बढ़कर 181.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 112.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आमदनी बढ़कर 1,100.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान तिमाही में 744.88 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 849.03 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 579.88 करोड़ रुपये था। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आठ रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

Related Articles

Back to top button