pradeshअपराध

लव जिहाद के बाद नाबालिग का धर्मांतरण, 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले से लव जिहाद के बाद धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के दखल के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी बीच आरोपी के पिता की कबाड़ की दुकान में आग लग गई। घंटों के मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस दाेनों मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला जिले के मझगवां थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 23 नवंबर को एक नाबालिग किशोरी स्कूल असेंबली के बाद गायब हो गई थी। जिसके बाद किशाेरी के परिजनों की फरियाद पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश में जुटी गई थी। इस बीच पुलिस ने अपहृत किशोरी दूसरे धर्म को मानने वाले के घर से बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया।

इसकी जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं का थाना परिसर में जमघट लग गया और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button