अपराधमध्य प्रदेश

खून से लथपथ मिला युवक का शव,पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां छपारा थाना अंतर्गत खैरनरा गांव के बाहरी क्षेत्र की पहाड़ी पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या की है।

मामला जिले के छपारा थाना अंतर्गत खैरनरा गांव के बाहरी क्षेत्र का है। जहां पुलिस को 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला है। मृतक का नाम धर्मेन्द्र उइके बताया जा रहा है। युवक छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। स्वजनों के मुताबिक दोपहर तक मृतक से उनकी मोबाइल पर बात हुई थी। वह सिवनी के खैरनरा गांव किसी काम से आया। इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। वहीं शाम करीब 6.30 बजे ग्रामीणों ने मृतक का शव देखकर इसकी जानकारी छपारा पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू करदी है।

Related Articles

Back to top button