छत्तीसगढ़मध्य प्रदेशरायपुर

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, तिलक नगर, गुढियारी में “परीक्षा पे चर्चा 2024” का सीधा प्रसारण किया गया

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, तिलक नगर, गुढियारी में “परीक्षा पे चर्चा 2024” का सीधा प्रसारण किया गया

। चर्चा में देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय तनाव से मुक्त होकर सहज भाव से परीक्षा की तैयारी का मूलमंत्र दिया। इसके साथ उन्होंने परीक्षा के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों के व्यवहार और शारीरिक हाव भाव देखकर उनके भीतर परीक्षा संबंधी तनाव के संकेत को समझना चाहिए तथा बच्चों को मित्रवत होकर उस तनाव से निकलने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया कि यह विद्यालयीन परीक्षा केवल विषय के ज्ञान की परीक्षा ना होकर व्यक्ति के मन और समय प्रबंधन की भी परीक्षा होती है जिसमे विद्यार्थी को अपने मन को नियंत्रित कर बचे हुए समय में योजनाबद्ध रीति से अध्ययन करके अपनी अधिकतम क्षमता का सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में परीक्षा पे चर्चा थीम पर एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सेल्फी भी ली।
कार्यक्रम में शिक्षक पालक समिति के अध्यक्ष श्री सुनील ठाकुर और अन्य सदस्य, प्रभारी प्राचार्या श्रीमती सुजाता भट्टाचार्य, समस्त शिक्षकगण, पालकगण और समस्त विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button