मनोरंजन

हनी सिंह और उर्वशी रौतेला, का आ रहा नया गाना …

साल 2014 में आया यो यो हनी सिंह और उर्वशी रौतेला का गाना ‘लव डोज’ उस समय काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था. 10 साल पहले टीसीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर अपलोड किए गए इस सॉन्ग को 486 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

वहीं, अब ‘लव डोज’ गाने के फैंस के लिए हनी सिंह फिर से खुशखबरी लेकर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सिंगर ने इस गाने के 2.0 वर्जन यानी ‘लव डोज 2.0’ (Love Dose 2.0) के रिलीज की जानकारी दी है. पहले गाने की तरह इस गाने में भी हनी और उर्वशी साथ दिखाई देने वाले हैं.

कब आएगा ये गाना?

‘लव डोज 2.0’ (Love Dose 2.0) गाने को अलगे महिने की 15 तारिख यानी 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा. जिसकी जानकारी हनी सिंह (Honey Singh) ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी है. उर्वशी रौतेला के साथ फोटो शेयर करते हुए सिंगर ने बताया की ये जोड़ी एक बार फिर से साथ दिखाई देने वाली है.

इस पोस्ट के साथ सिंगर ने कैप्शन में उर्वशी को टैग करते हुए लिखा कि ”वो सेकेंड डोज के लिए तैयार हैं, क्या आप तैयार हैं?” सामने आए फोटो में हनी सिंह ने ग्रे कलर का कुर्ता पहन रखा है. वहीं, उर्वशी रौतेला ने पिंक लेगिंग और ब्लैक टॉप कैरी किया है.

उर्वशी ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

वहीं, उर्वशी रौतेला ने भी फैंस के साथ इस गाने की जानकारी शेयर की है. इंस्टा स्टोरी पर उर्वशी ने बताया कि हनी सिंह का बर्थडे 15 मार्च को है और इसी दिन ये गाना रिलीज किया जाएगा. एक्ट्रेस ने साल 2014 के गाने का एक स्क्रीनशॉट और हनी के साथ अभी की फोटो भी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है.

Related Articles

Back to top button