52 वीक हाई पर पहुंचा अडानी ग्रुप का यह शेयर, एक गुड न्यूज के बाद स्टॉक में तेजी

नई दिल्ली. अडानी ग्रुप की दिग्गज कंपनियों में से एक अडानी पोर्ट्स के शेयर आज लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे। सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1345 रुपये पर ओपन हुए थे। लेकिन कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयर 1356.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचने में सफल रहे। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। अडानी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे वजह महीने में आने वाली एक रिपोर्ट है।
33 प्रतिशत का इजाफा
अडानी पोर्ट्स ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि फरवरी के महीने में सालाना आधार पर कार्गो वॉल्यूम्स में 33 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। कंपनी ने बताया है कि फरवरी में कुल 35.4 एमएमटी कार्गो का संभाला गया है। जोकि पिछले साल के फरवरी के मुकाबले 33 प्रतिशत अधिक है।
चालू वित्त वर्ष के 11 महीने (फरवरी 2024) तक कंपनी ने 382 एमएमटी कार्गो को संभाला है। ऐसे में उम्मीद है कि यह 400 एमएमटी के आंकड़े को क्रॉस करने में सफल रहेगी। बता दें, कंपनी ने काग्रो वॉल्यूम्स को हैंडल करने के मामले में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत की ग्रोथ अबतक हासिल करने में सफल रही है।



