व्यापार

IPO ने पहले दिन ही किया पैसा डबल, निवेशकों को 266% का फायदा

पूर्व फ्लेक्सीपैक आईपीओ की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। लिस्टिंग के साथ ही योग्य निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक हो गया है। कंपनी की एनएसई में मंगलवार को लिस्टिंग 266 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 260 रुपये पर हुई है। कंपनी का इंट्रा-डे हाई 270 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, कंपनी के पूर्व फ्लेक्सीपैक आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपये से 71 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

हालांकि, कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयर मुनाफा वसूली का शिकार हो गए। दमदार लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत गिरकर 247 रुपये पर आ गया।

क्या था लॉट साइज? 

पूर्व फ्लेक्सीपैक आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का था। जिस वजह से निवेशकों को कम से कम 1,13,600 रुपये का दांव लगाना पड़ा था। यह आईपीओ 27 फरवरी से 29 फरवरी तक ओपन हुआ था। कंपनी के आईपीओ का साइज 40.21 करोड़ रुपये का था। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 56.64 लाख शेयर जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button