Kriti Kharbanda ने शेयर की चूड़ा सेरेमनी की फोटो

बॉलीवुड के प्यारे कपल Kriti Kharbanda और पुलकित सम्राट ने 15 मार्च 2024 को शानदार तरीके से शादी की. उनके शादी का समारोह दिल्ली में हुआ और इसमें उनके परिवार व इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के बाद से पुलकित और कृति अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज की झलकियों से फैंस को खुश कर रहे हैं. अब, हाल ही में Kriti Kharbanda ने अपनी चूड़ा सेरेमनी की झलकियां साझा की हैं.
28 मार्च 2024 को Kriti Kharbanda ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने चूड़ा समारोह से मनमोहक तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की. अपने इस खास समारोह के लिए कृति ने एक नियॉन ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ड्रॉप-ऑफ शोल्डर ब्लाउज पेयर किया था. मिनिमल मेकअप और बंधे बालों में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं. हालांकि, ये उनका नेकपीस था, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया, क्योंकि वह काफी यूनिक था, जो उनकी नानी का था



