डिविडेंड का भी हुआ ऐलान…₹3290 करोड़ का नया काम, खबर आते ही शेयरों की मची लूट,

नई दिल्ली. शेयर बाजार में ITD Cementation India के शेयरों की कीमतों में आज 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव शुक्रवार को 14.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 249.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बता दें, कंपंनी के शेयरों की कीमतों में आई तेजी की बड़ी वजह 3290 रुपये का मिला वर्क ऑर्डर है।
किस सेक्टर में मिला काम?
शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उन्हें 3290 करोड़ रुपये का मरीन कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ITD Cementation India की तरफ से शेयर बाजारों की ये जानकारी 31 अगस्त 2023 को दी गई थी। हालांकि, कंपनी ने वर्क ऑर्डर के सभी डीटेल्स अभी साझा नहीं किए हैं। लेकिन इस वर्क ऑर्डर ने निवेशकों के मन में कंपनी कंपनी को लेकर विश्वास बढ़ा दिया है।
शेयर बाजार में कंपनी का पिछला एक साल कैसा रहा है?
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने पहले इस स्टॉक को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 143 प्रतिशत से अधिक का फायदा हो चुका है। बता दें, बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 249.40 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, 52 वीक लो 93.75 रुपये प्रति शेयर है।



