featureछत्तीसगढ़

28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, जिले के 1.40 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दवा

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस “पल्स पोलियो अभियान 2026” का आयोजन जिले में 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। अभियान अंतर्गत प्रथम दिवस 28 जून को जिले के लगभग 831 बूथ पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। 29 एवं 30 जून को घर-घर भ्रमण कर मितानिन,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रशिक्षु नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्राओं द्वारा पिलाई जाएगी।

अभियान के तहत जिले के 1 लाख 40 हजार 879 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों से पोलियो बूथ में पहुंचकर अपने बच्चों को दवा पिलाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकताओं का सहयोग करने का आग्रह किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि विश्व पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जिले में 1 लाख 40 हज़ार 879 बच्चे लक्षित हैं। इसकी निगरानी के लिए अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई लगाई गई है । इस बाबत पोलियो वैक्सीन और आवश्यक प्रशिक्षण सहित पूरी तैयारी कर ली गई है। समस्त टीमों को समय पर पोलियो की दवा उपलब्ध कराने एवं कार्य संपादन की निगरानी जिम्मेदारी दी गई है।सभी ब्लॉक के ग्रामों के अलावा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों द्वारा निर्माणाधीन क्षेत्र, खदानों, ईट भट्टा, स्लम एरिया, मेला, बाजार आदि में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है।

Related Articles

Back to top button