featureछत्तीसगढ़

बाइक नहीं मिली तो आधी रात घर में घुसकर बरपाया कहर! परिवार से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी. धमतरी जिले में बाइक देने से मना करने पर बदमाशों ने आधी रात घर घुसकर परिवार के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान जान से मारने की भी धमकी दी गई. आरोपी युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. हमले के कारण पूरा परिवार सहम गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला अर्जुनी थाना के सेहराडाबरी गांव का है. प्रार्थिया ने शिकायत में बताया कि 23 जून की रात 9 बजे आरोपी उमेश साहू उसके घर बाइक मांगने के लिए आया था. मना करने पर वह नाराज होकर वापस लौट गया था. इसके बाद रात 12 बजे के आसपास वह अपने अन्य साथी देवेंद्र साहू, प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस के साथ वापस महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर तांडव मचाया. उन्होंने परिवार के साथ गाली-गलौच करते हुए लकड़ी के डंडे से महिला के पति और बेटी के साथ मारपीट की. हमले में दोनों को चोट भी आई. जमकर बवाल काटने के दौरान आरोप है कि बदमाशों ने घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी एवं मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया.

घटना के बाद परिवार ने थाना में शिकायत लेकर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 331(6), 351(3), 324(4), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया. मामले की जांच शुरू की गई. घटना में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया. कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

आरोपियों के नाम

(01) देवेंद्र साहू पिता जगेसर साहू उम्र 22 वर्ष,
(02) उमेश साहू उर्फ छोटू पिता लखीराम साहू उम्र 22 वर्ष
(03) प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस पिता कुंजन मांडवी उम्र 18 वर्ष 01 माह, सभी निवासी ग्राम सेहराडाबरी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाशत नहीं की जाएगी. वहीं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button