मनोरंजन

पाकिस्तानी सिंगर का रिएक्शन वायरल, आतिफ असलम पर नोट उड़ाने लगा फैन

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने अपनी आवाज के जादू से लाखों-करोड़ों दिल जीते हैं। आतिफ असलम के गानों को फैन्स काफी पसंद करते हैं और हिट साबित होते हैं। इस बीच आतिफ का अमेरिकन कंसर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर परफॉर्म कर रहे आतिफ पर एक फैन नोट उड़ाता है। इसके बाद जो आतिफ करते हैं, उसने फैन्स का दिल जीत लिया है।

क्या है आतिफ असलम का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर आतिफ असलम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि आतिफ असलम, स्टेज पर परफॉर्म कर रहे होते हैं और तभी एक फैन उन पर पैसे उड़ाने लगता है। ये देख आतिफ अपने कंसर्ट बीच में ही रोक देते हैं और कहते हैं, ‘मेरे दोस्त, प्लीज इस पैसे को दान में दे दीजिए। इसे मेरे पर मत उड़ाइए, ये पैसे की बेइज्जती है।’ आतिफ उन नोट्स को छूते तक नहीं है, इसके बाद फैन स्टेज पर आकर पैसे उठा लेता है।
फैन्स कर रहे हैं तारीफ
आतिफ असलम का ये वीडियो उनके अमेरिकन कंसर्ट का है। इस कंसर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं और फैन्स सिंगर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘कितनी खूबसूरती से आतिफ ने फैन को समझाया। दिल जीत लिया।’ एक दूसरे ने लिखा, ‘कई सिंगर्स को पसंद है कि पैसे उड़ाए जाएं लेकिन आतिफ को नहीं। यही सही है, ऐसे पैसे उड़ाना गलत है।’ बता दें कि बीते कुछ वक्त में ऐसे कई केस सामने आए हैं, जहां पर सेलेब्स पर पानी, बोतल, पैसे, गुलाब आदि फेंके गए हैं। इस लिस्ट में  अरिजीत सिंह से लेकर ड्रेक, कार्डी बी आदि तक शामिल हैं।

भारत में बैन पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स
गौरतलब है कि पाकिस्तानी आर्टिस्ट, भारत में बैन हैं। वरना एक वक्त था जब आतिफ ने इंडिया में भी कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं। आतिफ की हिट लिस्ट में कलयुग, रेस, बस एक पल, टाइगर जिंदा है और बागी 2 आदि के गाने शामिल हैं। आतिफ असलम की ग्लोबल फैन फॉलोइंग है और उनकी आवाज को चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैन्स मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button