featureछत्तीसगढ़रायपुर

खालसा स्कूल के सामने से वर्ष 2017 में हटाई गई 69 दुकानों के व्यवसायियों को किस्टल आर्केड के सामने शंकरनगर के समीप दुकानो के व्यवस्थापन हेतु लाटरी

उमावाणी न्यूज़

खालसा स्कूल के सामने से वर्ष 2017 में हटाई गई 69 दुकानों के व्यवसायियों को किस्टल आर्केड के सामने शंकरनगर के समीप दुकानो के व्यवस्थापन हेतु लाटरी आबंटन के बाद व्यवसायियों ने मिलकर महापौर मीनल चौबे से 69 दुकानों की संरचना यू एल या जे आकार में करवाने का किया विनम्र अनुरोध रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल महापौर कार्यालयीन कक्ष में पहुंचकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे से 26 दिसम्बर 2017 को खालसा स्कूल के सामने से पडरी मार्ग में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत बनी 69 दुकानों को आक्सीजोन क्षेत्र से हटाने के बाद हाल में विगम 11 अगस्त को महापौर के निर्देश पर विशेष उपस्थिति में नगर निगम में बाजार एवं राजस्व विभाग द्वारा लॉटरी पद्धति से प्रभावित 69 दुकानदारो को व्यवस्थापन के तहत शंकर नगर के पास किस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थापन दिये जाने के बाद खालसा स्कूल निगम काम्पलेक्स व्यापारी समिति के दुकानदारों ने अनिरूद्ध दुबे, भारती सोनवानी, उमेश नामदेव, परेश चौहान, जितेन्द्र मंडल आदि व्यवसायियों ने महापौर से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर उनसे व्यवस्थापन में दी जाने वाली 69 दुकानो का आकार यू एल या जे संरचना में करवाने का विनम्र अनुरोध किया है, ताकि सभी व्यवस्थापित दुकानदारो को वहां अपने वाहन खडे की सुविधा भी प्राप्त हो सके एवं सभी दुकानों को फट मिल सके।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने खालसा स्कूल निगम काम्पलेक्स व्यापारी समिति रायपुर के व्यवसायियो की समस्या को ध्यान पूर्वक सुना एवं उन्हें इसमें आवश्यक नियमानुकुल कार्यवाही नगर निगम प्रशासन के माध्यम से करवाने शीघ्र उचित पहल करने के प्रति आश्वस्त किया है ।

Related Articles

Back to top button