

उमावाणी न्यूज 
निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर में संस्थान से चयनित अग्निवीर झामेश्वर धीवर ने छुट्टी के दौरान किया मोटिवेट
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर के तत्वाधान में संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर जिला रायपुर का पांचवा चरण प्रारंभ हो रहा है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होता है। जो बच्चे सैन्य सेवा जैसे आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, अग्निवीर, एसएससी जीडी एवं अन्य पुलिस बलों में वह इस प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में विभिन्न जिलों में भी निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण संचालित है यह प्रशिक्षण स्थानीय पूर्व सैनिकों द्वारा दिया जाता है। निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर अग्निवीर थलसेना में चयनित जवान अग्निवीर झामेश्वर धीवर छुट्टी के दौरान प्रशिक्षक ग्राउंड पहुंचे। वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को अग्निवीर में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया तथा उनके साथ होने वाले कठिनाइयों को साझा करते हुए बच्चों को मोटिवेट किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक पूर्व सैनिक कमल नारायण मिश्रा (शिक्षक), पूर्व सैनिक योगेश साहू (शिक्षक), पूर्व सैनिक अश्वनी साहू (शिक्षक) एवं प्रशिक्षार्थी बच्चे उपस्थित रहे। समस्त प्रशिक्षक गणों ने अधिक से अधिक युवाओं एवं युवतियों को प्रशिक्षण में सम्मिलित होने की अपील की है। यह निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर एवं जिला प्रशासन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में चलाया जा रहा है जिसमें पूर्व सैनिक निशुल्क सेवा दे रहे हैं।

