मनोरंजन

सारा अली खान ने बताई अपने निकले पेट की कहानी

सारा अली खान अपनी फिटनेस के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फैट टु फिट जर्नी के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। अब उन्होंने एक इंट्रेस्टिंग पोस्ट किया है। इसमें दिखाया है कि वकेशन के दौरान खा-पीकर उनका पेट निकल आया था। साथ में कैप्शन दिया है कि 2 हफ्ते मेहनत करके वापस शेप में आ गईं। सारा ने अपनी रीसेंट तस्वीरें भी शेयर की हैं।

हॉलीडे पर बढ़ी चर्बी
सारा अली खान मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में गजब ढा रही थीं। उनके फोटोज सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किए। पार्टी के बाद सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक राज खोला है। उन्होंने बताया कि 2 हफ्ते पहले उनका पेट निकला हुआ था। मेहनत के दम पर वह वापस शेप में आ गईं। सारा ने पोस्ट में लिखा है, ईमानदारी से कहूं तो यह इमेज अपलोड करने में बहुत असहज हो रही थी लेकिन गर्व है कि 2 हफ्ते में इसे ठीक कर लिया। वजन की समस्या हमेशा मेरे लिए स्ट्रगल रही है। बाय-बाय हॉलीडे कैलोरीज सबसे जरूरी आत्मग्लानि से मुक्ति मिल गई। फिटनेस एक जर्नी है तो चलना जारी रखें।

घटा चुकी हैं वजन सारा
सारा अली खान को पीसीओएस की समस्या रही है। ग्लैमर इंडस्ट्री में आने से पहले वह खूब जंक फूड खाती थीं। कई इंटरव्यूज में सारा बता चुकी हैं कि उनका वजन 96 किलो था। अपनी डायट में बदलाव करके और एक्सरसाइज की मदद से सारा ने वजन कम किया था। सारा बीते दिनों केदारनाथ गई थीं। अपने हॉलिडेज के दौरान वह खूब खाती-पीती हैं। उनकी रील्स में भी इसकी झलक मिली थी।

Related Articles

Back to top button