व्यापार

रेलवे से जुड़ी इस कंपनी ने जुटाए ₹700 करोड़, शेयर में तूफानी तेजी

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों  में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर 1,025.10 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी खबर है। दरअसल, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड ने पात्र संस्थागत खरीदारों को नए शेयर जारी कर 699.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं। टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) को पहले टीटागढ़ वैगन्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। कंपनी का इश्यू 7 दिसंबर को खुला और मंगलवार को बंद हो गया था।

कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि योग्य संस्थान नियोजन (क्यूआईपी) समिति ने आज हुई अपनी बैठक में पात्र योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को 933 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के निर्गम मूल्य पर 75,02,679 इक्विटी शेयर के निर्गम तथा आवंटन को मंजूरी दे दी…जो कुल मिलाकर 69,999.99 लाख रुपये के हैं।” कोलकाता स्थित कंपनी एक प्रमुख रेलवे ‘रोलिंग स्टॉक’ निर्माता है।

कंपनी के शेयरों का हाल
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर 5 दिन में 7% तक चढ़ गए। एक महीने में यह शेयर 25.56% और छह महीने में 119.72% चढ़ गए। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 1,073.65 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 182 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 13,049.03 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Back to top button