Health

सर्दियों में रोज खाना चाहिए एक संतरा, बिमारियाँ रहेंगी दूर

मीठे रसदार संतरे का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। सर्दी के मौसम में लोग इस फल को जमकर खाते हैं। हालांकि, कई बार गलत समय पर इसे खाने से गले में खराश जैसी शिकायत होती है। आजकल लोग नाश्ते के दौरान संतरे का जूस पीते हैं, जो दिन की हेल्दी शुरूआत के लिए अच्छा है। हालांकि, रिपोर्ट्स कहती हैं कि संतरा खाना जूस पीने से ज्यादा फायदेमंद है। लेकिन इसे ठंड के मौसम में किस समय खाना, कितना खाना है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। यहां जानिए-

सेहत के लिए फायदेमंद है संतरा 

संतरे विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और अलग-अलग फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर की कोशिकाओं को हानिकारक मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ये पेट को लंबे समय तक भरा रखने के लिए फायदेमंद होता है। आंखों के लिए भी यह फल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे खाने से आंखें हेल्दी रहती है।

एक दिन में कितने संतरे खाना सही है? 

एक व्यक्ति एक दिन में कितने संतरे खा सकता है, यह उम्र, स्वास्थ्य, गतिविधि स्तर जैसे व्यक्तिगत कारकों के आधार पर डिपेंड करता है। संतरे पौष्टिक फल हैं, लेकिन इनका सेवन संतुलित मात्रा करना जरूरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना 2-3 संतरे खाने से व्यक्ति को ढेर सारा फाइबर और विटामिन सी मिल सकता है।

संतरा खाने का सही समय?

संतरे में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार संतरे का जूस या फल सुबह और रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इसकी बजाय आप दोपहर के समय इस फल को खाएं या जूस पिएं।

कैसे खाएं संतरा

संतरा एक खट्टा फल है, इसमें विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जब भी संतरा खाएं तो खाने के बीच में गैप रखें। इसी के साथ संतरे और गाजर के कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। इसकी वजह से सीने में जलन हो सकती है। इसी के साथ संतरा खाने के बाद दूध और दही खाने से बचें।

Related Articles

Back to top button