शाहिद कपूर ने खरीदी नई लग्जरी मर्सिडीज कार

बॉलीवुड एक्टर में से एक शाहिद कपूर अपनी लग्जरियस लाइफ को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं, फिर बात चाहे उनके आलीशान घर की हो या फिर उनकी गाड़ियों की. उन्हें हमेशा ही कुछ नया करने का काफी शौक है. शाहिद कपूर ने इस बार भी कुछ ऐसा ही किया है और उन्होंने एक बीएमडब्ल्यू कर खरीदी है जिसकी कीमत आसमान को छूने वाली है.
सोशल मीडिया में आई फोटो में कार के साथ वह भी दिख रहे जिस पर लोग बधाई दे रहे हैं. शाहिद कपूर की ब्रांड न्यू लग्जरी मर्सिडीज Maybach इसकी कीमत करोड़ों में हैं.
बता दें कि एक्टर ने साल 2022 में मर्सिडीज Maybach S580 खरीदी थी, जिसकी कीमत 2.8 करोड़ के आसपास थी. अब एक और मर्सिडीज एड हो गई है. इस लग्जरी कार के ऑफिशियल पेज मेबैक इंडिया ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. इसके बाद से ही लोगों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है. फोटो में आप देख सकते हैं कि शाहिद कपूर के साथ उनकी पत्नी मीरा भी है.
बता दें कि शाहिद कपूर को इस तरह की लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है. बाइक और लग्जरी के लिए कार उन्होंने अपने घर में एक बड़ा सा गैरेज बना रखा है, जहां पर वह आए दिन गाड़ियों के नंबर में बढ़ोतरी करते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया में आई उनकी यह लग्ज़री कर काफी फेमस हो रही है.



