मनोरंजन
साड़ी में फैंस की धड़कनों को बढ़ाती नजर आईं श्वेता तिवारी

टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपने ट्रेडिशनल लुक के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी का देसी अंदाज देख फैंस तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं, यहां देखें फोटोज।

इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी मरून कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रहीं हैं, जिसमें गोल्डन बॉर्डर है।

फोटोज में श्वेता तिवारी कभी नजरें झुकाते हुए तो कभी शरमाते हुए पोज देती दिखाई दे रहीं हैं, जिन पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

साड़ी के साथ श्वेता तिवारी ने स्मोकी मेकअप लुक और ओपन हेयरस्टाइल को चुना है।

श्वेता तिवारी के इस ट्रेडिशनल भारतीय नारी लुक पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।



