मनोरंजन

मालदीव विवाद के बीच दिव्या ने बताया भारत में करेंगी शादी, हुईं ट्रोल

‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर दिव्या अग्रवाल इसी साल फरवरी में शादी करेंगी। वह बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के संग सात फेरे लेंगी। दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की थी। दिव्या ने अब बताया कि वह बैचलर पार्टी से लेकर शादी तक सब भारत में ही करने वाली हैं। इन दिनों जब मालदीव को लेकर विवाद चल रहा है तो उन्होंने लिखा कि खुशकिस्मत हैं कि भारत में बीच, पहाड़, जंगल, रेगिस्तान सब है।

लक्षद्वीप को सपोर्ट करते हुए पोस्ट
दिव्या ने अपनी एक फोटो शेयर कर शादी के प्लान के बारे में बताया। वह लिखती हैं, ‘मालदीव को लेकर जो कुछ हो रहा है उससे पहले ही मैं अपने ही देश में शादी करने के लिए उत्सुक थी। मेरी बैचलर पार्टी से लेकर हनीमून तक, मैं सबकुछ भारत में चाहती हूं। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास वह सब है जो बाकी दुनिया के पास है… समुद्र तट, पहाड़, जंगल, रेगिस्तान… हमारे खूबसूरत देश में मॉनसून से लेकर बर्फबारी तक पूरे साल सबसे अच्छा मौसम रहता है। भारत हर किसी का प्यार और सम्मान से स्वागत करता है। हमें अतिथि देवो भव सिखाया गया है। हमें इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।#lakshadweep #exploreindia।’

फोटो को लेकर हुईं ट्रोल
दिव्या ने जो फोटो शेयर की उसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा, ‘अपनी बात को प्रूव करने के लिए उन्होंने मालदीव वेकेशन की फोटो शेयर की है। कमाल है इनका भी।’ एक यूजर कहते हैं, ‘क्या यह मालदीव की तस्वीर है? इसका क्या प्वॉइंट है?’ एक यूजर लिखते हैं, ‘वाह दीदी वाह, इतनी लंबी बातें करके फोटो वहीं का लगाई हो।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘ऐसा है तो विदेश जाना भी बंद कर दो।’ एक ने लिखा, ‘कुछ लोगों ने कह दिया इसका मतलब ये नहीं है कि पूरा मालदीव भारत के खिलाफ है।’

पहले ही हो चुकी सगाई
दिव्या और अपूर्वा ने दिसंबर 2022 में सगाई की थी। दोनों एक दूसरे तो 7-8 सालों से जानते हैं। हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए दिव्या ने कहा था, व’ह मेरा सपोर्ट सिस्टम है और मैं जानती हूं वह मेरे लिए परफेक्ट है।’

Related Articles

Back to top button