व्यापार

₹190 तक जाएगा यह शेयर, रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 7 करोड़ शेयर

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोटफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिनको लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक स्टॉक फेडरल बैंक का है। इस कंपनी ने हाल ही में दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया है। इसमें बैंक के प्रॉफिट में 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट शेयर खरीदने की सलाह दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस एक्सपर्ट ने क्या कहा है।

नुवामा
ब्रोकरेज नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने फेडरल बैंक के शेयर प्राइस को रिवाइज किया है। सस्ते मूल्यांकन और कम जोखिम के अलावा संतुलित व्यापार मॉडल को देखते हुए ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी। ब्रोकरेज ने बैंक के टारगेट प्राइस को ₹180 से बढ़ाकर ₹185 प्रति शेयर कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि फेडरल बैंक जल्द ही एक नए सीईओ की घोषणा करेगा क्योंकि वर्तमान सीईओ 24 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। मैनेजमेंट के बदलाव भी शेयर के परफॉर्मेंस के लिए अहम हैं।

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने कहा कि फेडरल बैंक के डिपॉजिट की लागत कुछ तिमाहियों में बढ़ी है और लोन सेग्मेंट में पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ब्रोकरेज ने फेडरल बैंक के शेयर के लिए ₹190 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।

मोतीलाल ओसवाल 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर पर अपने अनुमानों को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज को नियंत्रित क्रेडिट लागत और स्वस्थ अन्य आय से कमाई मजबूत रहने की उम्मीद है। इसने ₹175 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर ‘खरीदें’ रेटिंग दोहराई।

यस सिक्योरिटीज 
यस सिक्योरिटीज ने ₹195 के टारगेट प्राइस को बरकरार रखा है। आपको बता दें कि वर्तमान में फेडरल बैंक के शेयर की कीमत करीब 3 फीसदी की गिरकर 145 रुपये के स्तर पर आ गई है।

कैसे थे तिमाही नतीजे
फेडरल बैंक ने वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में अपने प्रॉफिट में 25.3% की वृद्धि दर्ज की। यह प्रॉफिट ₹1006.74 करोड़ था, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में प्रॉफिट ₹803.61 करोड़ था। वहीं, बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर ₹1956.5 करोड़ से 8.5% बढ़कर ₹2123.4 करोड़ हो गई।

Related Articles

Back to top button