मनोरंजन

इन बॉलीवुड सितारों को मिला ‘Champions of Change Maharashtra’ सम्मान

इंदौर। Champions of Change Maharashtra Award: मंगलवार शाम मुंबई में ‘चैंपियंस ऑफ चेंज महाराष्ट्र’ इवेंट रखा गया था। इस समारोह में बी टाउन के कई बड़े सितारे शामिल हुए। यहां महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस ने जीतने वालों को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इतना ही नहीं, कई सेलेब्स को न्यायमूर्ति के.जी बालाकृष्णन और ज्ञान सुधा मिश्रा को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। आज हम आपके लिए उन सितारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो इस इवेंट में शामिल हुए और सम्मानित किए गए।

अवाॅर्ड से सम्मानित किए गए ये सितारे

इस इवेंट में शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, मनोज बाजपेयी समेत कई सितारों ने शिरकत की। शिल्पा शेट्टी और मनोज बाजपेयी को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ महाराष्ट्र के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों सितारों ने अवाॅर्ड के साथ अपनी फोटो शेयर की। इस दौरान शिल्पा साड़ी लुक में नजर आईं। अब एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, मनोज बायपेयी ब्लैक शर्ट, पैंट और रेड कोट में नजर आए। इस इवेंट में अर्जुन रामपाल, सोनू सूद और फराह खान भी नजर आए।

Related Articles

Back to top button