मॉडल पूनम पांडेय ने 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का हुआ निधन हो गया है. उनकी अचानक आई मौत की खबर ने लोगों को चौंका दिया है. खबर है कि एक्ट्रेस कैंसर के पीड़ित थीं. उनके मौत की खबर सोशल मीडिया पर आई है. 32 साल की उम्र में पूनम पांडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है.
बता दें कि मौत की वजह भी सामने आ गई है. कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई है. एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली थीं और इस दुखद घटना के दौरान वो अपने घर पर ही मौजूद थीं. यानी उनकी मौत यूपी के कानपुर में ही हुई है. एक्ट्रेस Poonam Pandey की मौत की वजह भी सामने आ गई है.
शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट ने इस खबर की पुष्टि की. एक्ट्रेस की टीम ने पोस्ट किया, ‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली.
पोस्ट में आगे लिखा गया है, ‘दुख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे, जबकि हमने जो कुछ भी साझा किया है उसके लिए हम उसे प्यार से याद करते हैं.’ इस पोस्ट से साफ हो गया है कि एक्ट्रेस कैंसर से जूझ रही थीं.



