खेल
इस बार खेलों के महाकुंभ में 206 देश लेंगे भाग


ओपनिंग सेरेमनी से पहले शुरू हो जाएंगे इवेंट्स
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी से पहले 24 जुलाई से ही इवेंट्स की शुरुआत हो जाएगी. इस दौरान एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट्स पेरिस के बाहरी इलाक़े में बने ओलंपिक स्टेडियम- स्टेड द फ्रांस में होंगे.पहली बार इन खेलों के होंगे इवेंट्स
पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार ब्रेकिंग (ब्रेक डांसिंग) को भी शामिल किया है. इसके अलावा पहली बार 2020 टोक्यो ओलंपिक में खेले गए स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग के इवेंट्स भी होंगे.रूस को नहीं मिली भाग लेने की अनुमति !
गौरतलब है कि इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रूस और बेलारूस की टीमों को प्रतिबंधित कर दिया है, हालांकि उनके खिलाड़ी न्यूट्रल एथलीट्स के रूप में भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें ओपनिंग सेरेमनी और मेडल समारोह में राष्ट्र ध्वज का सम्मान नहीं मिलेगा. इजराइल को अपनी टीम भेजने की अनुमति मिली है.28 अगस्त से होगी पैरलंपिक गेम्स की शुरुआत
फ्रांस में ओलंपिक खेल जहां 11 अगस्त से खत्म हो जाएंगे तो वहीं 28 अगस्त से पैरलंपिक गेम्स की शुरुआत हो जाएगी.


